गायघाट (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फ्हुंचाया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर गांव निवासी श्याम कुमार पुत्र बुधिराम माता उर्मिला देवी काे इलाज कराने दुल्हापार जा रहे थे। कुदरहा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक अचानक पेट्रोल पंप की मुड़ गया। इसकी चपेट में दोनों आ गए और उर्मिला देवी ट्रक के नीचे चली गईंं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। संवाद