फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या बार्डर की सील खुलते ही लगा वाहनों का तांता

विज्ञापन
बस्ती महुली मार्ग पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अयोध्या बार्डर खुलते ही लगा वाहनों का तांता
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे सील कर दी गई थी सीमा
बस्ती। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीराम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन करके लौटने के बाद जिलों के बॉर्डर पर लगा बैरियर खोल दिया गया। फोरलेन समेत सभी डायवर्ट मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

खासकर बड़ेवन, चौकड़ी छावनी और लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर खड़ौवा टोल प्लाजा पर काफी वाहन पंक्ति में खड़े दिखे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंगलवार आधी रात से ही अयोध्या से सटे बस्ती समेत सभी सात जनपदों की सीमा सील कर दी गई थी। किसी भी व्यक्ति को उस दौरान अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सिर्फ पास धारकों को ही अयोध्या की तरफ जाने दिया गया। फोरलेन के अलावा रामजानकी मार्ग और कलवारी-टांडा मार्ग पर बैरियर लगाए गए थे, जहां पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे थे। प्रबंध दुरुस्त कराने के लिए सोमवार को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) दावा शेरपा जोन ने भी डायवर्जन और बैरियर का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें