फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों, सदस्यों को शपथ दिलाई 

Sat, 19 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर ब्लाॅक पर शपथ ली। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सभी ब्लॉकों पर समारोह का आयोजन कर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें मौजूद अतिथियों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों से बिना किसी भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए कार्य करने की अपील की। 
विज्ञापन


सदर ब्लॉक में एसडीएम सदर रामप्रसाद ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रेमा देवी को शपथ दिलाई। उन्होंने गांवों में सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को दिलाने की बात कही। बाद में नए बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह, गोपाल सिंह, अजीत सिंह, कौशलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र यादव ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी को शपथ दिलाई।

प्रमिला देवी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रामकरन आर्य, राज्य योजना आयोग के सलाहकार श्रीपति सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रोें के उत्थान में जनप्रतिनिधियों को विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। कहा कि सपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को समर्पित है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव, अली अहमद, कपिलदेव सिंह मम्मू, कक्कू शुक्ल, राजेन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। संचालन राय अंकुरम श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेचूं सिंह, सल्लू सिंह, सोनू सिंह, अजय सिंह, डब्बू सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, चन्द्रिका यादव, राजीव शुक्ला, बबुंदर यादव, सर्वेश यादव, विजय यादव, लालजी यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह व बीडीओ सुशील कुमार पांडेय की देखरेख में नव निर्वाचित प्रमुख अशोक मिश्र व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पूर्व विधायक अनूप कुमार पांडेय, सपा के वरिष्ठ नेता अजय पांडेय, विश्वनाथ जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य हृदयराम चौधरी, रामगनेश चौधरी, विनोद राजभर ने विकास कार्यों को गति देने में सहयोग का भरोसा दिया। ब्लॉक प्रमुख अशोक मिश्र ने बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों का आभार जताया। संचालन ग्रामप्रधान विनोद कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर अरविंद मिश्रा, रामनयन पांडेय, पंकज सिंह, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। 

मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार डीएम द्वारा नामित भूमि जल संरक्षण अधिकारी सुभाष मौर्य ने ब्लॉक प्रमुख किशोरा देवी को शपथ दिलाई। बीडीओ शंभूूलाल ने नए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि चंद्रभूषण मिश्र रहे। प्रमुख प्रतिनिधि संतप्रकाश त्रिपाठी, सपा नेता अजय पांडेय ने सभी को बधाई दी। बीडीओ ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन राम अनुज पांडेय ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि उपस्थित रहे। 

गौर प्रतिनिधि के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ हुई पहली बैठक में विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ का लेबर बजट स्वीकृत किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ सतीश चंद्र पाठक ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह को शपथ दिलाई। अरविंद सिंह ने ब्लॉक के सभी 102 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ लेने के बाद अपने पिता पूर्व प्रमुख महेश सिंह एवं माता उर्मिला सिंह से आशीर्वाद लिया।

अरविंद सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी, कर्मचारियों के सम्मान में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। गौर ब्लॉक को आदर्श बनाने का सपना पूरा करूंगा। पूर्व प्रमुख महेश सिंह ने कहा कि 35 वर्षों से लगातार प्रमुख रहते हुए क्षेत्र का विकास किया, यह आगे भी जारी रहेगा। बीडीसी सदस्यों के साथ प्रमुख ने बैठक कर विकास कार्यों को लेकर 12 करोड़ का लेबर बजट पास किया।

केसरई, माझामानपुर, कुर्दा, गोभिया, ऐनपुर, मुसहा, रघुनाथपुर, डेंगरहा, बुढ़ौवा सहित कई गांवों से प्रस्ताव आए। संचालन डॉ लक्ष्मी गुप्ता ने किया। इस मौके पर बीडीओ प्यारे लाल, आरपी शाही, विनोद सिंह, शैलेंद्र सिंह, मनीराम मौर्य, रामतौल, दिग्विजय सिंह राना, जटाशंकर शुक्ल, अमरदीप शुक्ल, दीन दयाल मिश्र, रामसिंह पटेल, उर्मिला सिंह, विशाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लॉक में एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रामनरेश  चौधरी को शपथ दिलाई। प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। बीडीओ केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य  सोमई सहित सभी ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरएस पाण्डेय ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने विश्वास किया है, उस पर वह खरा उतरेंगी। गरीब, असहाय को साथ लेकर क्षेत्र का चौमुखी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह होंगे। उन्होंने ब्लॉक के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित बताया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में दलितों, पिछड़ों व सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से विकास हुआ है। अरविंद पाल, अशोक पाल, राजीव शुक्ला, भोलू पाल, अमित पाल, सत्ते शुक्ल, जगदीश शुक्ल, लाल सिंह, रविचंद पांडेय, शैलेंद्र, ज्ञान प्रकाश चौधरी, बंटी दुबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें