फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल की ओपीडी में मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। गर्मी और उमस के बीच बदलते मौसम के कारण बच्चों में सर्दी, जुकाम और सूखी खांसी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में बड़ी संख्या में बीमार बच्चे इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 1125 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 80 बच्चे सर्दी, जुकाम और सूखी खांसी से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने सभी बच्चों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं और अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, इससे वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखने, सादा या हल्का गुनगुना पानी पिलाने और सुबह के समय छोटे बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को लगातार सूखी खांसी हो रही है तो बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न दें, बल्कि तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें