आवास न बनवाने के मामले में सात को नोटिस
सोनहा (बस्ती )। सल्टौआ गोपालपुर की ओर से वर्ष 2020-2021 में पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास दिया गया था। ब्लॉक की ओर से आवास निर्माण के लिए भुगतान कर दिया गया है, मगर अभी तक सात लोगों ने आवास पूरा नहीं किया। नतीजतन इनके खिलाफ बीडीओ के निर्देश पर सचिव महेंद्र कुमार यादव ने नोटिस जारी किया है।
सचिव महेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सेखुई में दो आवास अधूरा होने पर दो लाभार्थियों को, ग्राम पंचायत औडजंगल में दो, तथा ग्राम पंचायत तेलियाडीह मे तीन आवास अधूरा होने पर लाभार्थियों को नोटिस दिया गया है। सचिव ने बताया कि भुगतान होने के बाद भी आवास पूरा नहीं किया गया है। अब नोटिस देने के बाद यदि आवास पूरा नहीं कराया गया तो लाभार्थियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।