फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब दूसरी पत्नी की जान को खतरा

Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। राम सूरत को अपनी हत्या किए जाने का आभास हो चुका था। इसीलिए उसने अपनी संपत्ति की वसीयत दूसरी पत्नी मिसलावती के नाम पहले ही कर दी थी। इस बात की चर्चा गांव के लोग दबी जुबान कर तो रहे है मगर उन्हें यह भय भी सता रहा है कि आरोपी अब राम सूरत की दूसरी पत्नी व वृद्ध मां के साथ भी वैसा ही हाल कर सकते हैं। इसलिए अभी इस बात को छिपा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक के घर में रिश्तेदारों के अलावा पड़ोस की कुछ महिलाएं गम में डूबी पत्नी मिसलावती व उसकी 75 वर्षीय वृद्ध मां विफना को ढांढ़स बंधा रही थीं। मगर दोनों की सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। राम सूरत की बहन चंद्रकला व भांजा कुलदीप घटना के बाद से ही यही पर हैं। पत्नी मिसलावती की दो बहनें मालती व सुशीला भी गम बांटने में लगी हैं। इन सभी को अब बेसहारा मां व पत्नी मिसलावती की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
राम सूरत की हत्या में शामिल आरोपियों के संबंध में बहन का कहना है कि अगर पुलिस ने चरी के खेत में पकड़े गए बदमाशों को नहीं छोड़ा होता तो उसका भाई आज जिंदा होता। घर में अब कोई पुरुष नहीं है और पुलिस पर भरोसा रहा नहीं। ऐसे में दोनों को अपने घर ले जाने की बात कह रही हैं। पत्नी के नाम वसीयत की बात पर कहा कि अभी कुछ नहीं पता। आशंका जताते हुए भांजे ने कहा कि यदि यह बात आरोपियों को पता चली तो खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

राम सूरत के नाम गांव में करीब 20 बीघा कृषि योग्य भूमि है। इसके अलावा अर्धनिर्मित पक्का मकान व ट्रैक्टर भी है। बातचीत में पता चला कि घटना के दौरान पिकअप चला रहा अनिल वर्मा मृतक राम सूरत की पहली पत्नी का ममेरा भाई है और वही घटना का मास्टर माइंड भी है। उसी के कहने पर सितंबर 2023 में रतनपुर के संजय व अभिषेक राम सूरत की हत्या का सुपारी लेकर खेत में छिपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें