फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब होली पर भी घर-घर पहुंचेगी गिफ्ट पैकेट

Sat, 23 Mar 2024 01:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में उपलब्ध ड्राई फ्रूट व केसर की गुझिया
विज्ञापन

गिफ्ट पैक में गुझिया, नमकीन के साथ चिप्स-पापड़ भी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली के लिए बाजार सज चुके हैं। दीपावली की तरह होली में गिफ्ट पैकेट का चलन बढ़ा है। खास यह है कि इस मौके पर गिफ्ट पैकेट में गुझिया की मिठास भी होगी। घरों में परंपरागत गुझिया बनाने की तैयारी हो रही है तो बाजार में विभिन्न फ्लेवर की गुझिया आ गई है। बाजार में 500 से 1000 रुपये किलो तक की गुझिया उपलब्ध है।
इसके अलावा कई फ्लेवर के चिप्स और नमकीन भी उपलब्ध हैं। गिफ्ट पैकेट में चिप्स भी पैक किए जा रहे हैं। दुकानों के अलावा ऑनलाइन माध्यम से गुझिया का ऑर्डर दिया जा रहा है। गिफ्ट पैकेट 600 से 1500 रुपये तक के हैं।
विज्ञापन


गांधीनगर के मिठाई व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि होली में गिफ्ट देने का चलन बढ़ा है। ड्राई फ्रूट्स और गुझिया के पैकेट महंगे हैं। जबकि कुछ लोग चिप्स और गुझिया की पैकिंग करा रहे हैं। व्यवसायी मोनू ने बताया कि बाजार को देखते हुए कारोबारियों ने विभिन्न प्रकार के फ्लेवर की गुझिया उतार दी है। इस कारण गुझिया की बिक्री अधिक है।
विज्ञापन

...

...तो और विशेष होगी गुझिया
इस बार कश्मीर के केसर फ्लेवर की गुझिया आ गई है, जबकि बादाम, काजू, स्ट्रावेरी फ्लेवर की गुझिया भी है। पनीर से बनी गुझिया के साथ नमकीन फ्लेवर की गुझिया उपलब्ध है। अलग-अलग फ्लेवर को गुझिया को शुद्ध रहने की मियाद भी बताई गई है, ताकि लोग इसका निर्धारित समय में प्रयोग कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें