फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खराब मीटर बदलने में लापरवाही, हर्रैया के एक्सईएन निलंबित

Sat, 23 Mar 2024 01:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में खराब मीटर बदलने में शिथिलता का आरोप
विज्ञापन




18 मार्च को विद्युत वितरण खंड हर्रैया का लिया था कार्यभार

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। विद्युत वितरण खंड हर्रैया के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव को शुक्रवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने निलंबित कर दिया। उन पर आरोप है कि सिद्धार्थनगर में अधिशासी अभियंता (मीटर) के पद पर कार्यरत रहते हुए खराब मीटर बदलने में रुचि नहीं ली। इससे उपभोक्ताओं का हित प्रभावित हुआ।

विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक ने 13 मार्च को अधिशासी अभियंता मनीष को सिद्धार्थनगर से स्थानांतरित कर वितरण खंड हर्रैया का कार्यभार लेने का आदेश दिया। उन्होंने 18 मार्च को विद्युत वितरण खंड हर्रैया का कार्यभार लिया और 22 मार्च को निलंबित कर दिए गए। प्रबंध निदेशक ने निलंबन आदेश में लिखा है कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड सिद्धार्थनगर मनीष की ओर से जनवरी, फरवरी व मार्च माह में खराब मीटर बदलने में शिथिलता बरती गई। जबकि ऑनलाइन समीक्षा बैठकों को उन्हें बार-बार निर्देश भी दिए जाते रहे।
विज्ञापन




इसके बावजूद वह इसमें रुचि नहीं ली। इससे उपभोक्ताओं के हित प्रभावित हुए। दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई। ऐसी दशा में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में वह पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय वाराणसी से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने 12 मार्च को हर्रैया अधिशासी अभियंता अंकुर अवस्थी को निलंबित कर दिया था। वह बिना अवकाश लिए 18 फरवरी से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। अंकुर के निलंबन के बाद मनीष कुमार श्रीवास्तव को हर्रैया का चार्ज मिला था।



...

कोट



विद्युत वितरण खंड हर्रैया के अधिशासी अभियंता मनीष को प्रबंध निदेशक ने निलंबित कर दिया है।

-एसके सरोज, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें