नगर बाजार, प्रतापपुर, रुधौली टाउन व ग्रामीण की लाइनें हुईं फाल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/रुधौली। तापमान बढ़ने के बाद अब 33 केवी लाइनों में फाल्ट आना शुरु हो गया है। बुधवार रात नगर बाजार व प्रतापपुर उपकेंद्र की लाइन फाल्ट हो गई। इससे रात करीब एक बजे ठीक किया जा सका।
इसकी प्रकार रुधौली टाउन व ग्रामीण उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। धूप में फाल्ट ढूंढने में कर्मियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। रुधौली टाउन और ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र को बांसी बिजली घर से बिजली मिलती है। दोनों उपकेंद्रों को एक ही 33 केवी लाइन से आपूर्ति मिलती है।
बृहस्पतिवार की सुबह जब बिजली गुल हुई तो उपभोक्ता उपकेंद्र फोन कर जानकारी लेने लगे। उन्हें बताया गया कि 33 केवी लाइन फाल्ट में आ गई है। उपखंड अधिकारी आनंद यादव बताया कि काजी के पास इंसुलेटर पंचर होने कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। तापमान अधिक होने के कारण तार ज्यादा गर्म हो रहे हैं। ऐसे में फाल्ट ढूंढकर तारों के ठंडे होने का इंतजार करना पड़ रहा है। बताया कि दोपहर 12 बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई।