फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनाज के लिए हर सदस्य का होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

Fri, 31 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतक व दूसरे प्रदेश में रहने वालों का पात्रता सूची से कटेगा नाम
विज्ञापन

- करीब 4.30 लाख कार्डधारक हर माह ले रहे अनाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दूसरे प्रदेश में रह रहे लोगों व दिवंगत सदस्यों के नाम पर खाद्यान्न लेने वालों पर आपूर्ति विभाग शिकंजा कसेगा। इसके लिए राशन कार्ड धारक परिवार के सभी सदस्यों को बायोमेट्रिक केवाईसी करानी पड़ेगी। केवाईसी ई-पाॅस मशीन के जरिए होगी। मशीन पर परिवार के सभी सदस्यों को अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक कराना होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 1352 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित की जा रही है। इन दुकानों पर कुल करीब 4 चार 28 हजार 535 कार्डधारक हैं, जिन पर आपूर्ति विभाग हर माह 19 लाख 20 हजार 154 यूनिट खाद्यान्न वितरण कराता है। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब परिवार के प्रत्येक सदस्य को ई-वेइंग मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। ऐसा न करने वालों का नाम पात्रता सूची से हटा दिया जाएगा। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शासन से लगातार सुधार किया जा रहा है। अप्रैल से ई-पॉस मशीन को हटाकर ई-वेइंग मशीन से खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, परिवार में जितने भी सदस्य हैं उन्हें ई-वेइंग मशीन से अंगूठा लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग माह में अंगूठा लगाना होगा। यदि कोई सदस्य अंगूठा नहीं लगाता है अथवा बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराता है तो विभाग की टीम उसका स्थलीय सत्यापन कर पात्रता सूची से नाम हटा देगी। विभाग के अनुसार, शिकायत आ रही है कि परिवार के कुछ सदस्य दूसरे प्रदेश में स्थायी रूप से रहने लगे हैं। इसके बाद भी उनके नाम पर खाद्यान्न लिया जा रहा है। जबकि परिवार के किसी सदस्य का निधन हो जाने के बाद भी परिवार सूची से उसका नाम नहीं हटाया जा रहा है। ऐसे में इस पर अंकुश लगाने के लिए ही अब बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें