फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 11 होटल-ढाबों में घरेलू सिलिंडर से हो रहा था व्यावसायिक काम, नोटिस

विज्ञापन
दुबौली ढाबा में निरीक्षण के बाद नोटिस जारी करते पूर्ति विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन
भानपुर। जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने भानपुर से दुबौली पड़ाव तक संचालित होटल और ढाबों में औचक निरीक्षण किया। पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव ने बीपीसीएल के विक्रय प्रबंधक अभिषेक सिंह के साथ 25 होटल-ढाबों की जांच की। इस दौरान 11 स्थानों पर व्यावसायिक सिलिंडर के बजाय घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होता मिला।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने संचालकों से गैस कनेक्शन से संबंधित अभिलेख और व्यावसायिक सिलिंडर से रिफिल कराए जाने के प्रमाण मांगे। कोई भी संचालक मौके पर संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की है।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन, नई दिल्ली की शिकायत के आधार पर जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल, अनधिकृत विक्रय या भंडारण नियमानुसार दंडनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने होटल, ढाबा और ठेला संचालकों से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए केवल व्यावसायिक सिलिंडर का इस्तेमाल करने की अपील की। बताया कि गैस एजेंसियों पर पांच, 10 और 19 किलोग्राम क्षमता के व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें