फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेसीबी से तरबूज और सब्जी हटवाने पर मेट को नोटिस

विज्ञापन
कंपनीबाग पर अतिक्रमण हटाओ अ​भियान के दौरान जेसीबी से तरबूज हटाए जाने का वायरल वीडियो स्रोत शोसल
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कंपनीबाग में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। मामले में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें जेसीबी से तरबूज और सब्जी को उठाकर ट्रॉली में लादा जा रहा है। इसको लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मामला बढ़ता देख नपाध्यक्ष और ईओ ने सफाई दी है साथ ही संबंधित मेट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बता दें कि शनिवार शाम को नपा टीम पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ कंपनीबाग चौराहे पर अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी। क्रमवार सब्जी विक्रेता और ठेले के साथ टीनशेड हटवाए जा रहे थे। एक सब्जी विक्रेता के यहां रखे तरबूज के ढेर को हटाने के लिए कहा गया। आना-कानी के बाद नपा टीम की जेसीबी तरबूज को उठाकर ट्रॉली में लाद रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
विज्ञापन

मामले में ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता ने निर्माण अनुभाग के मेट विक्रम सिंह को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि इस प्रकरण से नपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। विभाग की छवि धूमिल हुई। नपाध्यक्ष के निर्देश पर नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी। ईओ ने कहा कि किसी विक्रेता के साथ अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें