भानपुर। तहसील क्षेत्र के बनटिकरा गांव में शनिवार की देर रात हरीराम यादव के झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से सामान जल गया। आग से झोपड़ी के भीतर बंधी दो भैसें भी झुलस गई जबकि उसमें रखा भूसा व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मेहनत कर ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। झोपड़ी में आग लगने स कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर रविवार की सुबह हल्का लेखपाल राहुल कुमार व राजस्व निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने क्षति का आंकलन किया। संवाद