फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही पर 15 कोटेदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण में लापरवाही पर 15 कोटेदारों को नोटिस
विज्ञापन

डीएसओ ने सात दिन में साक्ष्य सहित जवाब देने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोनारोधी टीकाकरण को शत प्रतिशत करने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने खुद कमान संभाला है। दो दिसंबर को उन्होंने कोटेदारों से वर्चुअल मीटिंग की। इस मीटिंग में अनुपस्थित सांऊघाट के पांच तथा बहादुरपुर के दस कुल 15 कोटेदारों को डीएसओ सत्यवीर सिंह ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इन पर लापरवाही का भी आरोप है। स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएसओ ने साऊंघाट ब्लाक के सोनहटी बुजुर्ग, बडेरिया खुर्द, ओडवारा, हडिया, बिल्लौर, बहादुरपुर के हथिया, रोझिया, कुसौरा संबद्ध बेइली, भेजवल, भेडिहा, दौलतचक्र, नगर खास, कलवारी मस्तहकम, सिसवारी रघुवीर सिंह व अगौना के कोटेदार को भेजे नोटिस में कहा है कि इन ग्राम पंचायतों में कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण से अधिक लोग वंचित हैं, मगर इसमें आप लोगों की कोई रुचि नहीं है। अभी तक न तो दुकान पर ड्यूलिस्ट चस्पा हुई और न मीटिंग में शामिल हुए। मानव जीवन से जुड़े इस सार्वजनिक कार्य में सहयोग नहीं किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि गांव के लोगों को जागरूक करने में भी कोई रुचि नहीं ली गई है। वितरण में भी लापरवाही बरती जा रही है। कोटेदारों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल आंगनबाड़ी से ड्यूलिस्ट प्राप्त कर उसे दुकान पर चस्पा कराएं और प्रथम अथवा द्वितीय डोज से छूटे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें प्रतिरक्षित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें