फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की चार घटनाओं में नौ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की चार घटनाओं में नौ नामजद
विज्ञापन

कोतवाली, छावनी, गौर व लालगंज में हुआ मुकदमा
बस्ती। कोतवाली, छावनी, गौर व लालगंज थानाक्षेत्र में मारपीट की अलग-अलग चार घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर निवासी अविनाश गुप्ता का आरोप है कि उनकी अंडे की दुकान पर आपसी विवाद को लेकर बडे़वन निवासी अमर पांडेय के साथ नीरज तिवारी समेत तीन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। छावनी के पेड़रहिया निवासी फूलकुमार का आरोप है कि अमौढ़ा निवासी राजकुमार, पवन व चन्नू ने पुरानी बात को लेकर मारपीट कर धमकाया।
विज्ञापन

गौर थानाक्षेत्र के परासडीह निवासी रामयश का आरोप है कि गांव के महेंद्र कुमार, राजाबाबू, प्रिंस ने बिना किसी बात के लाठी-डंडा लेकर घर में घुस गए और जानमाल की धमकी देते हुए मारापीटा। लालगंज थानाक्षेत्र के ठोकवा निवासी झिनकान का आरोप है कि पुरानी रंजिश व भूमि विवाद को लेकर गांव के नंदलाल ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें