फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेपाल के लक्की थापा ने जीती अंतिम कुश्ती

विज्ञापन
नकटीदेई में आयोजित कुश्ती में दांव आजमाते पहलवान। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत के नकटीदेई बुजुर्ग में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। शुभारंभ भाजपा नेत्री डॉ. ममता पांडेय ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि कुश्ती देश की प्राचीन धरोहर है, जिसे पहलवान अपनी कला और परंपरा से संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

अंतिम कुश्ती राजस्थान के जल्लाद पहलवान और नेपाल के लक्की थापा के बीच हुई। लक्की थापा ने जीत दर्ज की। दो दिन में 21 कुश्तियां हुईं, जिनमें सात बराबरी पर छूटीं। अयोध्या के बाबा रविशंकर ने तीन कुश्तियां जीतीं। नेपाल के मेला थापा और लक्की थापा तथा जम्मू के शूरा पहलवान ने दो-दो कुश्तियों में जीत हासिल की। कोल्हापुर के नवाब पोस, हरियाणा के विक्की, पंजाब के मानू और शाहजहांपुर के साहिल भी विजयी रहे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और नेपाल के पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए।
िधायक कविंद्र चौधरी अतुल और नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष धनपत सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक को सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें