फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो तकनीक ने दुनिया को दिखाया नया रास्ता : कौशल

Mon, 01 Apr 2024 03:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में शनिवार से नैनो साइंस व तकनीक विषय पर सेमिनार शुरू हुआ। यह रविवार तक चलेगा। इसमें अकीरा विश्वविद्यालय जापान के एस राथा ने मैग्नेटिक हेड के बारे में बताया। कौशल तिवारी ने कहा कि आधुनिक परिवेश में हर टेक्नोलॉजी को सूक्ष्म रूप में विकसित करने की होड़ लगी है। नैनो तकनीक ने दुनिया को नया रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नैनो तकनीकों को प्रयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने बताया कि नैनो टेक्नोलॉजी वह तकनीक है जिसमें किसी भी पदार्थ में परमाणु, आणविक और सुपर मॉलीक्यूलर स्तर पर परिवर्तन किया जा सकता है। इसमें 1 से 100 नैनो मीटर तक के कण शामिल होते हैं। इसका उपयोग दवा से लेकर रोजमर्रा के जीवन में उपयोग उपकरण बनाने तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें