फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधार और खतौनी में नाम का मिलान नहीं, किसान परेशान

Sun, 02 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। आधार कार्ड और खतौनी में नाम का मिलान न होने से फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्हें चिंता सता रही है कि वह सम्मान निधि की अगली किस्त पाने से वंचित न रह जाएं।
शासन ने किसान सम्मान निधि के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है। खतौनी और आधार कार्ड में नाम मिलान न होने के कारण किसान सहज जन सेवा केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं सर्वर डाउन होने से किसानों के मोबाइल पर ओटीपी भी नहीं आ रही है। देवमी निवासी अजय कुमार ने बताया कि खतौनी में अजय कुमार है और आधार कार्ड में अजय है, जिसके कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्रीपति ने बताया कि सीरपत व सीरपती का अंतर फार्मर रजिस्ट्री में बाधा बनी है। इसके अलावा खोरिया निवासी बद्रीनारायण, राम सहाय व निसार अहमद समेत कई किसानों ने कहा कि सप्ताह भर से दौड़ रहे हैं, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उधर, सहज जनसेवा केंद्र के संचालकों ने बताया कि नाम मिलान की समस्या क साथ सर्वर डाउन होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें