बस्ती। डिजिटल वॉरियर अभियान के क्रम में शनिवार को रुधौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर चर्चा की गई।
रुधौली थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार दुबे ने मौजूद सभी लोगों को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि डिजिटल वॉरियर्स का काम अफवाहों को रोकना, सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले फेक न्यूज का खंडन करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा किसोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को बिना जाने-समझे शेयर करना खतरा मोल लेने जैसा है। फर्जी क्रेडिट मैसेज फ्राड, फेसबुक/सोशल मीडिया पर अंजान से दोस्ती, फर्जी लोन एप, टेलीग्राम चैनल / वर्क फ्रॉम होम फ्राड, गुगल पर पड़े फर्जी हेल्प लाइन नंबर, गूगल आदि सर्च इंजन की फर्जी वेबसाइट, न्यूड वीडियो कॉल फ्राड, फर्जी फोन कॉल फ्राड, आनलाइन खरीददारी, आनलाइन बिक्री, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन से फ्राड, क्रेडिट कार्ड फ्राड सहित अन्य साइबर अपराध पर जानकारी दी गई। इस संवाद