फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत : खाली जमीन पर बनेंगी दुकानें

Thu, 09 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में सड़क के किनारे खाली जमीन पर दुकानों का निर्माण किया जाएगा। उसे किराए पर दिया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर के साथ ही निकाय को भी आर्थिक लाभ होगा। अध्यक्ष के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। वित्तीय स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत प्रदेश सरकार निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्माण कार्य जाने की योजना पर काम कर रही है। योजना में निकाय की खाली पड़ी जमीनों को उपयोग में लिया जाएगा। नगर पंचायत के अध्यक्ष ने शासन को एक दर्जन से अधिक दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। शासन की मंजूरी मिलने से दुकान निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलते ही दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें