फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

Thu, 09 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। बादशाह कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पाटी जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान सच्चे अर्थों में जन नेता थे। उन्होंने गरीबों, मजलूमों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कई कदम उठाए। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
विज्ञापन


कहा कि रामविलास पासवान ने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ कार्य किया। वे रहमदिल इंसान थे। राम विलास पासवान को नमन करने वालों में सौरभ यादव, दीपेंद्र सिंह एडवोकेट, अभिषेक सिंह,केसरी नरायन तिवारी, लाडले हैदर रिजवी, राजेंद्र सिंह राजावत, विष्णु प्रसाद भट्ट एडवोकेट,महेश, ईश्वर चंद्र व बबीता आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें