विवाद में पत्नी की पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के कोहल गांव की घटना
हरनखा निवासी पिता की तहरीर पर चार नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कोहल गांव में एक पति ने अपनी 44 वर्षीय पत्नी की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बाकी लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
नगर थाना क्षेत्र के हरनखा निवासी शेषनाथ ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसने बेटी गुड़िया की शादी 25 वर्ष पूर्व नगर क्षेत्र के कोहल निवासी प्रेम के साथ किया था। जिनसे पांच लड़की व एक लड़का है। 13 मई को घरेलू सामान को लेकर बेटी व दामाद में झगड़ा हो गया। मृतका के पिता के अनुसार झगड़े से नाराज होकर दामाद प्रेम, जियावन, रिंकू व बुझारत एकजुट होकर बेटी गुड़िया को लाठी-डंडे और लात घूसे से इतनी पिटाई की कि मौके पर ही बेटी मौत हो गई। उसके घरवालों ने ही फोन कर जानकारी दी। थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता शेषनाथ की तहरीर पर उसके दामाद प्रेम, जियावन, रिंकू व बुझारत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रेम को गिरफ्तार कर लिया गया है।