फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला एमआर का शव

विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करते सीओ रुधौली अंबिकाराम। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला एमआर का शव
विज्ञापन

- पुलिस को दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला
- कंपनी के लोगों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तीस वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक परिजन शव उतारकर घर चले गए थे।
वह एक दवा कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) थे। पुलिस को दो पन्ने सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कंपनी के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगा गया है। युवक की पहचान रविकांत निवासी ग्राम गनवरिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में किसी समय रविकांत घर से निकल गए थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। सुबह गांव के बाग में शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिकाराम ने घटनास्थल का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक पुरानी डायरी के पन्ने पर दो पेज में लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दवा कंपनी के कुछ लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें