फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डर के साए में सुबह की सैर...अंधेरा और उचक्कों का सता रहा भय

Sun, 15 Sep 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उद्यान विभाग परिसर में बने ओपेन जिम में कसरत करते शहर के लोग।
विज्ञापन
भ्रमण के रास्ते में कई जगह घना अंधेरा होने से हो रही परेशानी
विज्ञापन

पिछले हफ्ते महिला से मारपीट की घटना के बाद से सहमे शहरी
दो हजार से ज्यादा संभ्रांत शहरी अमहट की तरफ करते हैं भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहरियों को इन दिनों डर के साए में सुबह की सैर करनी पड़ रही है। पिछले दिनों कंपनीबाग के पास महिला को धक्का देने व मारपीट की घटना के बाद से माहौल बदला हुआ है। रास्ते में जगह-जगह अंधेरा होने की वजह से सांप-बिच्छू का डर सता रहा है। प्रतिदिन दो हजार से अधिक सुबह की सैर करने वाले शहरी आजकल चोर-उचक्के और मनचलों का खतरा महसूस करने लगे हैं। उनका कहना है कि पुलिस पिकेट और गश्त की व्यवस्था होनी चाहिए।
तंदुरुस्ती के फिक्रमंद शहरी तड़के साढ़े तीन बजे सुबह की सैर पर निकल पड़ते हैं। सिविल लाइंस, गांधीनगर, आवास विकास कॉलोनी, रामेश्वरपुरी, पुराना डाकखाना मोहल्ले से लेकर शहर के अन्य इलाकों से नेता, अधिकारी, व्यापारी, उद्योगपति, ठेकेदार जैसी शहर की प्रमुख हस्तियां स्वच्छ और प्राकृतिक आबोहवा के बीच सुबह का वक्त गुजारने के लिए अमहट की तरफ निकलते हैं। शस्त्री चौक झंडा तिराहे से डीएम आवास होते हुए, कृषि भवन, कमिश्नर आवास, सर्किंट हाउस होते हुए अमहट की तरफ निकल जाते हैं। अमहट के पार्क की तरफ सुबह होने तक अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

कसरत के शौकीन क्षेत्रीय औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के ओपेन जिम में जाते हैं। जबकि अन्य नागरिक वॉकिंग ट्रैक पर चक्कर लगाते देखे जाते हैं। मगर, पिछले दिनों कंपनीबाग के पास एक महिला की पीठ पर मुक्का मारकर भागने की घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं। तमाम लोगों ने सुबह की सैर पर निकलना बंद कर दिया है। जबकि कइयों ने उसी दिन से अपनी समयसारिणी बदल दी है।
आयकर अधिवक्ता व भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव काजू, ब्लाॅक प्रमुख अनिल दुबे, व्यवसायी मनोज सिंह, शिक्षक आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक अब्दुल्लाह खान, संजय श्रीवास्तव आदि ने मांग की है कि टहलने वाले मार्ग पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट और गश्त के इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन

..
कोट

यह महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए जिले की पुलिस को निर्देशित किया जाएगा कि नागरिकों को सुरक्षा का एहसात कराने के उपाए किए जाएं। इसके लिए जो भी जरूरी होगा, कदम उठाए जाएंगे।
-आरके भारद्वाज, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें