फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
मोहल्ले की खराब सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। सड़कें विकास का आईना होती हैं। जिन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि वार्ड में नागरिकों को विकास का कितना लाभ मिला है। सोमवार को टीम अमर उजाला ने जब तुर्कहिया वार्ड के लोगों से सुविधाओं की बातचीत की तो लोग जन प्रतिनिधियों पर जमकर भड़ास निकालने लगे। शिकायत की भी अनदेखी पर लोग कोसते नजर आए। 
विज्ञापन

तुर्कहिया की आबादी करीब चार हजार है। प्राइमरी विद्यालय से लेकर दुकानें तक इनकी गलियों में हैं। लेकिन आने-जाने में जर्जर सड़कों के गड्ढों का मुकाबला यहां के लोगों को करना पड़ता है। बारिश के इस मौसम में अनजान लोग चोटिल भी हो रहे हैं। करीब 10 वर्ष पहले बनवाई गई आरसीसी सड़क धंस गई जो वार्ड के लोगों को गांधीनगर आने का मुख्य मार्ग है। गंदा नाला होते हुए यह सड़क सीधे गांधी नगर को जोड़ती है। हैरानी इस बात की है कि इस सड़क को धंसे हुए महीनों हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेंदारों ने इसकी सुध तक नहीं ली। यही हाल स्काउट भवन के बगल से गुजरी पक्की सड़क की है, जो जगह-जगह से टूट गई है। जिसपर वाहनों से कौन कहे पैदल चलना भी जोखिम भरा है। नार्मल स्कूल के बगल गंदा नाले से सटी आरसीसी सड़क चंद्रभान शुक्ला के मकान के समाने खत्म हो जाती है, जिसके बाद लगभग सौ मीटर तक न तो खड़ंजा बिछा है न ही आरसीसी कराई गई है। सड़क से महज सौ मीटर दूरी पर घनी आबादी है। यहां के लोगों का कहना है कि सड़क न होने से बरसात में कीचड़ व फिसलन से लोग चोटिल हो जाते हैं, कई बार जन प्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

वार्ड के लोगों का छलका दर्द 
वार्ड के निवासी दीपक शुक्ला कहते हैं कि आप तो देख ही रहे हैं कि हम किस तरह से जीवन यापन कर रहे हैं। यहां लोगों को खड़ंजा तक नसीब नहीं है। जबकि सांसद, सदर विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष और सभासद आदि का चुनाव हमी लोग करते हैं। राजकुमार कहते हैं कि कि कई बार नगर पालिका के जिम्मेदारों को सड़क की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। युवा समाज सेवी कमल अख्तर ने बताया कि वे इसके लिए कई बार आवाज उठा चुके हैं, कहा कि चुनाव आने पर जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, और बाद में भूल जाते हैं। नदीम ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिसमें अक्सर स्कूली बच्चे गिर जाते हैं।  
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार 
सड़क का प्रस्ताव बनाकर भेजा है : सभासद 
तुर्कहिया वार्ड के सभासद विशाल शुक्ला का कहना है कि प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। वार्ड में हर किसी की समस्या को सुनते रहे हैं। स्वीकृति मिलने पर सड़कों की मरम्मत का कार्य चालू होगा।  
धन स्वीकृत होते ही शुरू होगा काम : ईओ 
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि प्रस्ताव है। धन स्वीकृत होते ही काम होगा। एई नगर पालिका घनश्याम चित्रगुप्त ने बताया कि सर्वे बाद डिमांड की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें