फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उपचार मामले में ढिलाई पर एमओआईसी ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएचसी गौर में घायल के इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद अधीक्षक ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम को अपनी सफाई दी है। अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव ने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा है कि सोमवार रात में जो घायल सीएचसी पर आया था, उसका इलाज समय पर हुआ था।
विज्ञापन

चिकित्सक का कहला है कि वे अपने आवास पर मौजूद थे। कॉल जाने पर तत्काल हाजिर होकर इलाज शुरू किया और मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अधीक्षक का यह भी कहना है कि वह 24 घंटे अस्पताल में अपने सरकारी आवास में ही मौजूद रहते हैं। अस्पताल छोड़ने का आरोप बेबुनियाद है।
सीएचसी गौर में सोमवार रात एक युवक को घायल हालत में लेकर उसके गांव वाले पहुंचे थे। उस समय चिकित्सक व अन्य स्टॉफ नदारद थे। लोगों का आरोप है कि उन लोगों ने जब वहां पर हल्ला मचाना शुरू किया तो लगभग एक घंटे बाद चिकित्सक आए और इलाज किए। लोगों का अधीक्षक पर यह गंभीर आरोप है कि वह रात में अस्पताल पर न ठहरकर पड़ोसी जिले में अपने घर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें