बस्ती। जिले के पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ द्वारा मुख्य डाकघर, बस्ती में मोबाइल वैन सुविधा के माध्यम से पासपोर्ट शिविर का शुभारम्भ 1 सितंबर को किया जाएगा। यह सुविधा 01से 03 सितंबर तक के लिए उपलब्ध रहेगी। इसमें हर दिन के लिए कुल 40 सामान्य अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं।
प्रतिपाल सिंह ने बताया कि नागरिकों को त्वरित, सरल और सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ओर से मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की गई है। इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पोर्टल पर केंद्र के रूप में वैन-1 का चुनाव कर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। ये आवेदन मुख्य डाकघर, बस्ती में ही वैन-1 के माध्यम से जमा होंगे।संवाद