फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इनह्वील क्लब की महिलाओं ने उल्लास के साथ मनाया पर्व

Wed, 27 Aug 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन ने मंगलवार को हरतालिका तीज का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। क्लब के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। यहां स्थानीय महिलाओं को मेहंदी लगाई गई और सुहाग का सामान देकर अखंड सुहागिन होने की मंगलकामना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज कर तीज की खुशियों को साझा किया।
विज्ञापन

इनरह्वील क्लब अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि तीज न केवल एक पारंपरिक पर्व है बल्कि महिला सशक्तीकरण और एकजुटता का प्रतीक भी है। कहा कि क्लब का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग की महिलाओं को साथ लेकर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से उन्हें आत्मसम्मान और खुशी का अनुभव कराया जाए। महिलाओं ने आयोजन की सराहना की। कहा कि यह कार्यक्रम खुशी और आत्मीयता का अवसर लेकर आया है। क्लब सचिव साधना गोयल, उमा अग्रवाल, कमल गाडिया, सीमा गुप्ता, दीपिका गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें