फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार को मतदान केंद्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मतदान के शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। मतदान शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
डीएम ने बताया कि रामनगर के लिए उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, रुधौली के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती, परशुरामपुर के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी एसके पांडेय, गौर के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, विक्रमजोत के लिए जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.रामविशाल तिवारी तथा सल्टौआ गोपालपुर के लिए उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

हर्रैया के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी, सांऊघाट के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी, कप्तानगंज के लिए सहायक निदेशक रेशम नितेश सिंह, दुबौलिया के लिए उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. जीवनलाल, बस्ती के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय श्रीवास्तव, बहादुरपुर के लिए उप निदेशक कृषि रक्षा रामबचन राम, बनकटी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संदीप वर्मा, कुदरहा के लिए उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि अपने आवंटित मतदान केंद्र का निरीक्षण करें तथा मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। डीएम ने बताया कि सचिव मंडी समिति, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ को रिजर्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि ये सभी अधिकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र रवाना करेंगे। शनिवार को मतदान समाप्ति के पश्चात बैलेट बाक्स एवं अन्य सामग्री शिवहर्ष किसान पीजी कालेज बस्ती में बने स्ट्रांग रूम में अपनी देख-रेख में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन कार्य के लिए तैनात प्रत्येक अधिकारी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-134 के अंतर्गत नियुक्त है। यदि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करता है तो इसके तहत दंडनीय, संज्ञेय अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन

शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में होगी मतगणना
बस्ती। बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव की मतगणना 12 अप्रैल को होगी। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मतगणना स्थल शिवहर्ष पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। मतगणना शिव हर्ष पीजी कॉलेज के बड़े हाल में कराई जाएगी। यहां पर रिटर्निंग ऑफिसर टेबल के साथ-साथ 14 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। दोनों अधिकारियों ने हाल के आगे एवं पीछे सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बैरिकेडिंग कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें