फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल श्रमिकों के आंदोलन को सदर विधायक ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल श्रमिकों के आंदोलन को सदर विधायक ने दिया समर्थन
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल चलाए जाने, गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों के बकाया भुगतान आदि के सवाल को लेकर वाल्टरगंज चीनी मिल के निकट चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने अपना समर्थन दिया।
कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण समस्या को लेकर विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सवाल उठाकर सरकार का ध्यान केन्द्रित किया है। इससे पहले सदर विधायक महेन्द्रनाथ को पाकर वाल्टरगंज चीनी मिल के श्रमिकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जितना संभव होगा वे गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल पर मिल श्रमिकों, गन्ना किसानों का कुल 62 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है किन्तु प्रशासन अधिकारी और भाजपा सरकार के जिम्मेदार इस बड़ी समस्या पर खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मिल कर्मचारी अंगद वर्मा, महेश पांडेय, शेषराम वर्मा, कमलेश पटेल, परमेश्वर पांडेय, रामजनक मौर्य, गोपाल मौर्य, किसान सुमित चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, जयदीप चौधरी, किसान नेता गनीराम, डॉ. राम बहादुर चौधरी, प्रधान अमरनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें