फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जलेबीगंज बाजार में मिली लापता किशोरी

Mon, 09 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव से 23 अगस्त से लापता किशोरी नाटकीय ढंग से सोमवार को जलेबीगंज बाजार में मिली। पुलिस उससे जानकारी हासिल कर रही है। किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि बेटी को कुछ लोगों ने कहीं छिपा रखा है और गलत काम करने का दबाव डाल रहे हैं। मंगलवार को उसका मेडिकल और न्यायालय में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के अनुसार, 23 अगस्त को उनकी बेटी के साथ गांव की गुड़िया और गुड़िया की मौसी बाजार गई थी। शाम तक घर न लौटने पर गुड़िया की मां से पूछने गई। उसकी मां ने जवाब दिया कि परेशान मत हो, एक हफ्ते में बेटी वापस आ जाएगी। उनकी बातों पर विश्वास कर कुछ दिन तक बेटी के आने का इंतजार किया। फिर पूछने गई तो कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। 28 सितंबर को शोभा देवी के माध्यम से उनकी बेटी से मोबाइल फोन पर बात हुई।

आरोप है कि बेटी ने फोन पर बताया कि उसे जिन लोगों ने रखा है, वे गलत काम करने का दबाव डाल रहे हैं। सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी को ढूंढ लिया गया है। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें