फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कमांड सेंटर का होगा 24 घंटे संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड कमांड सेंटर का होगा 24 घंटे संचालन
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण व बाट-माप विभाग मंत्री आशीष पटेल कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए सेंटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड संक्रमित व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने, समुचित इलाज करवाने तथा इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य का मॉनिटरिंग करने के साथ-साथ टीकाकरण कराने में भी सेंटर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मंत्री पटेल परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सांसद हरीश द्विवेदी के साथ कोविड-19 के नियंत्रण के लिए स्थापित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का विकास भवन सभागार में रात 11.30 बजे निरीक्षण कर रहे थे। कहा कि आने वाले समय में कोविड संक्रमण बढ़ने की संभावना देखते हुए शासन द्वारा इसे फिर से सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर को निर्देश दिया कि पूरी क्षमता के साथ सेंटर का संचालन करें। 24 घंटे कर्मियों की तैनाती रखें। सेंटर प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने सेंटर संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया। बताया कि वर्तमान समय में जिले में केवल दो कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति हैं, जिनका समुचित इलाज कराया जा रहा है तथा सेंटर के माध्यम से उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, उमेश, सुधीर यादव, विकास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें