फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी रामनगर से निकली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी रामनगर से निकाली रैली
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर से शनिवार को स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। रैली को खंड विकास अधिकारी सईद अहमद खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह व सीडीपीओ दिलीप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का नेतृत्व करते हुएअधिकारियों ने नरखोरिया गांव का भ्रमण किया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उनके अभिभावकों से अपील भी की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह के प्रतिनिधि प्रशांत सिंह भी शामिल रहे। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरखोरिया, संविलियन कन्या विद्यालय नरखोरिया, प्राथमिक विद्यालय नरखोरिया और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नरखोरिया की छात्राएं भी शामिल रही। इस मौके पर शिक्षक रविप्रताप सिंह, राजेश द्विवेदी, एकता सिंह, विजय कुमार, इसरार अहमद, जाकिर हुसैन, राजेश कुमार, वार्डेन कंचन सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में गंदगी देख नाराज हुए बीडीओ
भानपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली के दौरान नरखोरिया गांव में जगह-जगह गंदगी और साफ-सफाई का अभाव देखकर बीडीओ सईद अहमद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत को तुरंत गांव में साफ-सफाई सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव में तैनात सफाई कर्मी की एडीओ पंचायत से नियमित उपस्थिति और सफाई कार्यों की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें