बस्ती। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत मंगलवार को चयनित लाभार्थियों को द्वितीय किश्त की धनराशि दी जा रही है। प्रत्येक लाभार्थी को 10 गाय पालने का लक्ष्य था, साथ ही उन्हें अनुदान भी प्रथम किश्त के रूप में दिया जा चुका है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना का उद्देश्य पशुधन विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। सीवीओ ने बताया कि सिसवारी के पशुपालक इंद्रजीत को द्वितीय किश्त के रूप में 7.81 लाख रुपये का चेक मंगलवार को दिया गया। जनपद में दूध उत्पादन बढ़ाए जाने का प्रयास जारी है। संवाद