बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष राम अवतार पासवान और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर ओबीसी के साथ की जा रही धोखाधड़ी, एससी-एसटी, ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी बिल लागू करने, 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से मुक्त करने आदि की मांग शामिल है।
भारत मुक्ति मोर्चा पूर्वांचल जोन प्रभारी आरके आरतियन, बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका प्रसाद, महिला विंग जिलाध्यक्ष सरिता भारती ने कहा जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी जातियों का कॉलम नहीं दिया गया है।