फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालयों के विलय के विरोध में राष्ट्रपति-राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष तिलकराम गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार को राजकीय इंटर काॅलेज से पदयात्रा निकाली गई। विद्यालयों के विलय के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे समिति के सदस्यों ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को 5 सूत्री ज्ञापन भेजा। विद्यालयों को मर्ज किए जाने निर्णय वापस लेने की मांग की। भीम पाठशाला समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामशंकर आजाद ने आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन


ज्ञापन में विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया रोकने की मांग की गई है। कहा गया कि कक्षा 1 से कक्षा 5 तक छात्रों के लिए विद्यालय की अधिकतम दूरी 1 किमी तथा कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के छात्रों के लिए विद्यालय की अधिकतम दूरी 3 किमी का पालन कराया जाए। कक्षा के अनुरूप शिक्षक की नियुक्ति हाे तथा शिक्षकों से शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्य न लिया जाए। पूरे देश में एनसीईआरटी की तर्ज पर एक ही पाठ्यक्रम लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवराम कन्नौजिया, सीपी भारती, वीपी सक्सेना, अशोक कुमार बौद्ध, भूपेंद्र चौधरी, परमात्मा चौधरी, कमलेश सचान आदि शामिल रहे। संवाद
भारत मुक्ति मोर्चा ने दिया समर्थन
बस्ती। परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में आयोजित आंदोलन को भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने समर्थन दिया है। कहा कि सरकार अपना निर्णय वापस ले। उन्हाेंने कहा कि भारत मुक्ति मोर्चा इन सवालों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चला रहा है। डाॅ. आरके आनंद ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन देने वालों में बहुजन मुक्ति पार्टी से डाॅ. आरके आनंद, हृदय गौतम, चंद्रिका प्रसाद, बुद्धेश राना, चंद्र प्रकाश गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें