बस्ती। यूपी 112 के पर्यवेक्षण अधिकारी सीओ सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने शुक्रवार को कार्यालय में नियुक्त आरओआईपी रेडियो ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की। कर्मियों को सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग व रिस्पांस टाइम, कालर की संतुष्टि में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। आरओआईपी कर्मियों को प्रत्येक इवेंट की मानीटरिंग करने, गंभीर इवेंट से अवगत कराने के लिए कहा। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 की उपस्थिति में कार्यालय के समस्त अभिलेखों को अद्यतन करने, उपलब्ध संसाधनों को जीपी लिस्ट में अंकित करने के बारे में बताया गया। कार्यालय कर्मियों से पीआरवी वाहन पर उपलब्ध उपकरणों, संसाधनों के बारे में जानकारी ली। पीआरवी कर्मियों से रात्रि के समय हूटर लाइट का प्रयोग कराने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी पहनने एवं जनता से अच्छा व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया। संवाद