फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन और पर्यटन विभाग के अफसर सुधारें कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वन और पर्यटन विभाग के अफसर सुधारें कार्यप्रणाली
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को तीन दिन बस्ती में बैठने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री और ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने रविवार को जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। वन और पर्यटन विभाग पर मंत्री तल्ख दिखे। उन्होंने दोनों विभागों के अफसरों की कार्य प्रणाली पर असंतोष जताया और सुधार के निर्देश दिए।
परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा। पक्षी विहार एवं चन्दोताल की विकास परियोजना सांसद एवं विधायक के साथ विचार-विमर्श करके तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न किट एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने को कहा। पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व बुधवार को बस्ती में बैठने का निर्देश दिया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए मिनी स्टेडियम और ओपेन जिम की उपयोगिता बढ़ाने का सुझाव दिया। विधायक महादेवा रवि सोनकर ने बनकटी सीएचसी के लिए का प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेजवाने का अनुरोध किया। विधायक हर्रैया अजय सिंह ने परशुरामपुर, दुबौलिया में निर्माणाधीन कृषि विभाग के बीज गोदामों को शीघ्र पूरा कराने की अपेक्षा की। विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने कप्तानगंज में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाई जा रही सड़कों को शीघ्रातीशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की अपेक्षा की। विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल ने दैवी आपदा के अन्तर्गत पीड़ित परिवार को समय से राहत दिलाये जाने की अपेक्षा की। विधायक सदर दयाराम चौधरी ने विधान सभा क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने भी विकास कार्यो में तेजी लाने का प्रभारी मंत्री से अपेक्षा की।
विज्ञापन

डीएम सौम्या अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जिले के विभागीय अधिकारी उनकी मंशा के अनुरूप समन्वय स्थापित करके विकास कार्यों को पूर्ण कराएंगे। संचालन सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने किया। इस मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, डीएफओ नवीन कुमार साक्य, सीआरओ नीता यादव, प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, पीडी कमलेश सोनी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें