फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज : पीआईसीयू के बेड फुल, चिल्ड्रेन में भी जगह नहीं

Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पीआईसीयू में भर्ती बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम बदलने से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इम्युनिटी कमजोर होने से वायरल इंफेक्शन की गिरफ्त में आ रहे हैं। वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त, सांस के पीड़ितों की संख्या कम नहीं हो रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
रोजाना 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वस्थ होने में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है। पीआईसीयू के बेड भर गए हैं। जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में भी जगह नहीं है। इससे मरीज व तीमारदार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस समय वायरस ग्रोथ करते हैं, जिससे वायरस का संक्रमण बढ़ा है। इसका असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। खानपान में गड़बड़ी, साफ-सफाई में लापरवाही से बच्चे बुखार, उल्टी-दस्त, सांस, पेट दर्द, खांसी से पीड़ित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। ओपीडी में भीड़ हो रही है। मंगलवार को डॉ. अभिषेक गोंड ने 170 मरीजों का इलाज किया। इसमें बुखार, पेट दर्द, खांसी, सांस के सबसे अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें