फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खुले नाले में पलट गई मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली, भागकर लोगों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नाले के बगल मंगला कॉलोनी की सड़क जर्जर, हादसा बचा
विज्ञापन

- गड्ढे में अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई ट्रैक्टर-ट्राॅली, मची भगदड़
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मंगला कॉलोनी में बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। नाले के बगल इस कॉलोनी की मुख्य सड़क इस हद तक जर्जर है कि राहगीरों की जान खतरे में रहती है। दिन में 12:00 बजे के बाद मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली इस रास्ते पर चलने के दौरान गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित हो गई और नाले में पलट गई। किसी तरह चालक और मजदूर ने कूद कर जान बचाई। इस दौरान अन्य राहगीरों में भी भगदड़ मच गई।
मालवीय रोड के किनारे शहर के मध्य भाग में स्थित पिकौरा शिवगुलाम वार्ड के मंगला कॉलोनी की मुख्य सड़क चलने लायक नहीं है। 100 मीटर तक इंटरलॉकिंग और डेढ़ सौ मीटर लंबाई में खड़ंजे की सड़क जगह- जगह धंसकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। स्कूली बच्चे यहां अक्सर अनियंत्रित होकर गिरते रहते हैं। बुधवार काे बड़ा हादसा होते- होते बच गया। हुआ यह कि जर्जर सड़क से मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली निकल रही थी।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी मनोज श्रीवास्तव के घर के पास सड़क के गड्ढे में ट्राॅली का पहिया गिरते ही अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक कुछ समझ पाता ट्राॅली नाले में पलट गई और ट्रैक्टर भी नाले में चला गया। इस दौरान अन्य राहगीरों में भगदड़ मच गई। ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

मोहल्लेवासी काफी दिनों से सड़क बनाने की उठा रहे आवाज
मंगला कॉलोनी के नागरिक दो साल से मुख्य सड़क की मरम्मत के लिए आवाज उठा रहे हैं। कॉलोनी निवासी प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश सिंह, विजय कुमार, अनुराग आदि ने बताया कि इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। बगल में शहर का मुख्य नाला है। राह चलते समय इसमें गिरने का डर रहता है। सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। छोटे पहिए के वाहन धंसी सड़क से निकल नहीं पा रहे हैं। अक्सर ऑटो, स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले में गिर जाती है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस दुर्दशा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि आबादी के लिहाज से यहां नाला ढंकने की व्यवस्था होनी चाहिए और नाले की तरफ बैरिकेडिंग के साथ सड़क भी बननी चाहिए।
विज्ञापन

-
इन्होंने बीडीए अध्यक्ष को दिया प्रार्थनापत्र
पिकौरा शिवगुलाम की पूर्व सभासद शांति शुक्ला ने बीडीए अध्यक्ष/ आयुक्त अखिलेश सिंह को लिखित प्रार्थनापत्र देकर सड़क के नवीनीकरण की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका से सड़क बनाने के लिए कई बार अनुरोध किया जा चुका है। थकहार कर अब बीडीए अध्यक्ष को पत्र सौंपा गया है। उम्मीद है कि बीडीए से सड़क का प्रस्ताव तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें