छावनी क्षेत्र के चौगड़वा में मृतक महिला सीमा के घर जांच पड़ताल करती पुलिस-संवाद
छावनी। थाना क्षेत्र चौगड़वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन दर्शननगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या गए। वहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। महिला के पिता ने जलाकर मारने के आरोप में छावनी थाना पर तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के चौगड़वा निवासी सीमा प्रजापति (30) पत्नी राम सूरत प्रजापति की शनिवार को जलकर मौत हो गई। छावनी थाना क्षेत्र के कोहल तिवारी निवासी भारत प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बेटी सीमा की शादी मई 2018 में चौगड़वा गांव रामसूरत के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही आए दिन लड़की को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। छावनी थाने पर पति पत्नी में सुलह समझौता हुआ था।
शनिवार की रात में बेटी सीमा को उसके पति और घर के लोग मिल कर जला दिए। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। छावनी थाने पर पहुंचे कोहल तिवारी गांव के कई लोग विवाहिता के ससुराल वालों पर मारने-पीटने और जलाकर मारने के आरोप लगा रहे थे। फॉरेंसिक टीम पड़ताल कर साक्ष्य जुटाई। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।