फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली पर बाजार गुलजार, फ्लेवर वाले चिप्स-पापड़ की बढ़ी मांग

Tue, 11 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपनीबाग में चिप्स- पापड़ की सजी दुकान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बाजारों की रौनक होली करीब होने का अहसास करा रही है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। चिप्स, पापड़, नमकीन और खोआ की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानदारों में भी उत्साह नजर आ रहा है।
गांधीनगर, पांडेय बाजार, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार में रंग-गुलाल, पिचकारी के अलावा जगह-जगह चिप्स, पापड़ की दुकानें सजी नजर आ रही हैं। शहर में कई जगह सड़क के किनारे चिप्स-पापड़ की दुकानों का स्टाल भी आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

दक्षिण दरवाजा स्थित चिप्स-पापड़ की दुकान लगाए विनोद गुप्ता का कहना है कि फ्लेवर वाले चिप्स-पापड़ की मांग अधिक है। रंगीन चिप्स की मांग कम होने के कारण उसे कम रखा जा रहा है। रमजान माह शुरू होने के बाद से पापड़-चिप्स की बिक्री तेज हुई है।
होली को देखते हुए विविध वेरायटी के चिप्स-पापड़ मंगाए गए हैं। पिछले साल जिस मूल्य में बेचे थे, अभी वही मूल्य चल रहा है। मंगलवार के बाद तेजी आ सकती है। साबूदाना के चिप्स 200 रुपये, अजवाइन वाला चिप्स 160 रुपये, जीरा फ्लेवर के चिप्स 160 रुपये, जाली चिप्स 150 रुपये किलो बिक रहे है।
घरों में चिप्स बनना कम हुआ तो बाजारों में बिक्री बढ़ी। गांधीनगर में चिप्स का दुकान लगाए मोहन कसौधन का कहना है कुछ दिनों से बाजार ने जोर पकड़ा है। दिन के समय बिक्री कम है, मगर शाम को ग्राहक ग्राहक खरीदारी के लिए निकल रहे है। मिर्ची फ्लेवर के चिप्स लोगों की पसंद बन रहे है।
विज्ञापन

चिप्स की खरीदारी करने गांधीनगर स्थित दुकान पर पहुंची अनीता देेवी ने बताया कि पहले चिप्स-पापड़ घर पर ही बना लेते थे। अब चिप्स आदि बनाने में बच्चे सहयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें