फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में गोली मारने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत-टूटी भीटी मार्ग पर रानीपुर छत्तर गांव के पास की घटना
गोली से घायल पैतेपुर निवासी जितेेंद्र का लखनऊ में चल रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। जिले के छावनी थानांतर्गत विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर रानीपुर छत्तर गांव के सामने युवक को गोली मारने का आरोपित सुखराम निवासी तिहुरा माझा थाना कोतवाली अयोध्या को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में कट्टा 315 बोर व कारतूस भी बरामद किया गया है। उसने कबूल किया कि लेनदेन के विवाद में गोली मारी थी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल जितेेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह के पिता हरिहर सिंह की तहरीर पर दुर्गागंज माझा निवासी सुखराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक छावनी थानाक्षेत्र के पैतेपुर निवासी जितेंद्र (32) और उनका छोटा भाई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटे बृहस्पतिवार को ड्राइवर के साथ अपना ट्रैक्टर लेकर अकवारे गांव में खेत की जुताई करने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे दोनों उनके गांव के ही रहने वाले विकास सिंह से बाइक पर लिफ्ट लेकर पैतेपुर जा रहे थे। विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर रानीपुर छत्तर के सामने एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उन्हें रोक लिया। पंकज से बाइक की चाभी लेने के बाद उसे मौके से भगा दिया था। आरोप है कि जितेंद्र और कृष्ण कुमार से विवाद के दौरान ही कट्टे से फायर कर दिया गया। गोली जितेंद्र को सीने में लगी और जमीन पर गिर गया। इसके बाद दोनों विक्रमजोत की तरफ भाग निकले थे। कृष्ण कुमार घायल भाई को सीएचसी विक्रमजोत ले गया, जहां से पहले अयोध्या और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। पकड़े गए सुखराम ने कबूल किया कि वह बालू खनन कर बेचने का काम करता था। उसी विवाद में घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें