फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिन पानी महुली रजवाहा....खेतों की सिंचाई पर संकट

विज्ञापन
बिन पानी के महुली रजवाहा। संवाद
विज्ञापन
बनकटी। महुली रजवाहा इन दिनों सूखी पड़ी है। किसानों को महंगा डीजल खरीदकर फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से नहर में जल्द पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान बाबूराम चौधरी, घनश्याम चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रामचंदर तिवारी आदि का कहना है कि जब फसलों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती है, तब-तब रजवाहा ने पानी नहीं रहता है। बासापार महादेवा, देईसांड़, मथौली, बघाड़ी, खोरिया, पगार, बढ़िया कोल्हू गाड़ा, पिपरा समेत दर्जनों गांवों के किसान परेशान हैं। उन्हें गेहूं, आलू, मटर, सरसों आदि फसलों में पानी लगाने की जरूरत है।
किसान पन्ने लाल यादव ने बताया कि गांव की ज्यादातर खेतों की सिंचाई गांव के पास से निकली रजवाहा के पानी से की जाती है, मगर जब गेहूं व अन्य फसलों में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती है, तब-तब पानी नहीं छोड़ा जाता है। ध्रुप चौधरी ने बताया की पंपिंगसेट से सिंचाई करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू नहर खंड चार के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर तक नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। यहां तक आते-आते तीन से चार दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें