फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : लौटने वाले श्रद्धालुओं के इंतजाम में झोंकी ताकत

Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डायवर्जन प्वाइंट पर व्यवस्था संबंधी निर्देश देते एडीजी डा. केएस प्रताप,साथ में डीआईजी दिनेश कुम
विज्ञापन
जायजा लेने पहुंचे एडीजी, सर्किट हाउस में बनाई गई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाकुंभ प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे और बसंत पंचमी पर प्रयागराज स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के इंतजाम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रयागराज से सड़क मार्ग से वापस आने वाले 99 फीसदी श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने के बाद लौटते हैं। इसके मद्देनजर बार्डर से लेकर शहर तक व्यवस्था की गई है।
ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार को यात्रियों का काफी दबाव रहेगा। इसे देखते हुए अयोध्या जिले के बाॅर्डर के पास अस्थायी रैन बसेरा और प्रसाधन के प्रबंध किए गए हैं। गोरखपुर जोन के एडीजी डाॅ. केएस प्रताप ने अयोध्या पुल तक डायवर्जन प्वाइंट्स और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एडीजी ने सर्किट हाऊस में डीआईजी दिनेश कुमार पी, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन व एएसपी ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या से आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए कानून व्यवस्था की समीक्षा की। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था और उनके ठहराव के लिए चिह्नित स्थानों की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण तिवारी, संबंधित थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक व प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें