फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माधव अध्यक्ष व बलदेव मंत्री बने

Fri, 20 Feb 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हरैया तहसील में बार एसोशिएशन का चुनाव में विजयी पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
हर्रैया। बार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर माधव प्रसाद तिवारी व मंत्री पद पर बलदेव प्रसाद पाठक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अधिवक्ता हॉल में सुबह 10 बजे से चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतदान शुरू हुआ जो तीन बजे तक चला।
कुल 148 में से 143 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतों की मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय लड़ाई में माधव प्रसाद तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी इंद्रजीत सिंह को 25 मतों से पराजित किया। मंत्री पद के लिए बलदेव प्रसाद पाठक ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम चंद्र यादव को 28 मतों से हराया।
संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए हुए कांटे की टक्कर रही। मदन चंद्र गोस्वामी को अजेय गौतम व रणजीत भट्ट विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर रामसूरत पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर सूर्य कुमार यादव एवं अशोक वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें