फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न में छह ससुरालियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। वर्तमान में मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित मायके में रह रही विवाहिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी शहर कोतवाली बगरदवा निवासी प्रिंस चौधरी के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने पति के अलावा सास श्यामदुलारी, ननद दीपिका, अमिरता उर्फ संगीता, अनीता और सुनीता पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें