यातायाजजागरुकता माह के परिप्रेक्ष्य में रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी अभिनंदन- पुलिस
बस्ती। यातायात माह जागरूकता अभियान शनिवार को शुरू हो गया। एसपी अभिनंदन ने जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शास्त्री चौक से फव्वारा तिराहा, रौता चौराहा, बड़ेवन पानी टंकी होते शास्त्री चौक पर समाप्त हुई।
एसपी ने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे नियमों के उल्लंघन के कारण होते हैं। यह अभियान दंडात्मक नहीं, बल्कि जागरूकता आधारित पहल है। हमारा लक्ष्य है शून्य दुर्घटना, पूर्ण अनुपालन। हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करे, न कि उल्लंघनकर्ता बने। रैली के दौरान वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल का प्रयोग न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गई।
रैली में क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र भूषण तिवारी, प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह आदि शामिल रहे।