फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की आठ घटनाओं में 28 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की आठ घटनाओं में 28 पर केस दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ थानों की पुलिस ने तहरीर के आधार पर 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
परशुुुरामपुर के गौरा पांडेय निवासी जयशंकर पांडेय का आरोप है कि पुरानी रंजिश मे गांव के अंकित पांडेय ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पैकोलिया थाने के सेहरिया निवासी राजकरन का आरोप है कि गांव के टिन्नू, भीम, सहदेव व राजन ने भूमि विवाद की बात को लेकर मारपीट कर धमकाया और उनकी मड़ई उजाड़ दी। दूसरे पक्ष की रेखा देवी का आरोप है कि राजकरन, त्रिभुवन, सुभावती व अरुण ने मारपीट कर धमकाया। कलवारी थाने के भोयर तुर्कपुरवा निवासी फूलचंद्र का आरोप है कि गांव के भगवानदीन ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। इसी थाने के गाना निवासी राजाराम का आरोप है कि गांव निवासी अमित, लड्डू व हृदयराम ने पुरानी रंजिश में ईंट-पत्थर चलाकर मारपीट की।
नगर थाने के इटैली निवासी प्रेमनरायन का आरोप है कि मुकदमेबाजी की रंजिश में गांव की मीना देवी, राममिलन, विनय व विवेक कुमार गौड़ ने मारपीट कर धमकाया। दूसरे पक्ष के विनय कुमार का आरोप है कि प्रेमनरायन, गीता देवी, सुनीता देवी व साधना ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कप्तानगंज थाने के रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी मोहम्मद इस्लाम का आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के मोहम्मद मुजाहिर रब्बानी व तीन अन्य अज्ञात ने मारने के लिए दौड़ा लिया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया थाने के बैरागल निवासी राधेश्याम का आरोप है कि गांव के आत्माराम, देवनरायन व एक अन्य ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। रुधौली थाने के महुआर निवासी पवन कुमार का आरोप है कि गांव के प्रेमप्रकाश व मंटू ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर धमकाया। सोनहा पुलिस ने कुदाल से जानलेवा हमला करने के आरोप में धौरहरी निवासी घिसियावन की तहरीर पर गांव के राजकुमार व श्यामकली पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें