फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से लो-वोल्टेज की समस्या, शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से लो-वोल्टेज की समस्या, शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं
विज्ञापन

बस्ती। बिजली आपूर्ति के घंटों में सुधार के बीच लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। जनसुनवाई पोर्टल से लेकर उपकेंद्र तक शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम की नींद भंग नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं ने बताया करीब दो महीने से 100 वाट से कम बिजली मिल रही है। इससे न तो घरेलू उपकरण चल रहे हैं और न ही व्यावसायिक। शिकायतों पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बभनान के महागौरी नगर और चंद्रशेखर आजाद नगर के उपभोक्ता करीब दो महीने से लो-वोल्टज की समस्या से परेशान हैं। इसकी शिकायत नगर पंचायत क्षेत्र के महागौरी नगर निवासी भाजपा नेता विजय कुमार गुप्ता ने तीन अगस्त को ऑनलाइन की थी। फिर भी जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। विजय ने बताया कि समस्या अधिकारियों के संज्ञान में है। महागौरी नगर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता बताते हैं कि उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज के कारण जीना मुश्किल हो रहा है। दिन तो कट जा रहा है, लेकिन रात बहुत पीड़ा दे रही हैं। चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी रामबाबू कमलापुरी का कहना है कि दिन में कभी तेज वोल्टेज आ जाता है तो कभी बहुत कम, तमाम घरेलू उपकरण जल चुके हैं। इसी वार्ड के गोपी गुप्ता ने कहा कि बिना बिजली के जरूर काम बंद पड़े हैं। जनरेटर चलाकर जरूरी कार्यों को निपटाना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। अवर अभियंता को जांच कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें